Posts

Showing posts with the label time

जब बंधन, बंधन न बनकर आज़ादी को संग जीने का सहारा बन जाए!

Image
क्यों- जब कोई हमसे ज़्यादा प्यार करता है,  कोई हम पे मरता है,  जो अपना हर पल हमारे साथ बाँटना चाहता है,  हर पल हमें अपनी आँखों के सामने देखना चाहता है,  तो हमें ऐसा लगता है कि  हाँ, हम भी तुमपे जान छिड़कते हैं,  हम भी तुम्हें उतना ही प्यार करते हैं,  हम भी तुम्हारी फिक्र करते हैं,  पर इन सबके चलते हम यह भी समझते हैं  कि कुछ क्षण तुम भी शांति से केवल अपने साथ बिताना चाहते हो।  कुछ पल तुम, सब भुलाकर बस शून्य हो जाना चाहते हो।  सिर्फ अपने साथ, अपने अंतर्मन की आवाज़ सुनना चाहते हो।  हमारे अलावा जो तुम्हारे और भी करीबी रिश्ते हैं,  तुम उन्हें भी संवारना चाहते हो।  तुम उन्हें भी सहेजना चाहते हो।  तुम हमसे हो और हम तुमसे,  इसमें तनिक भी संदेह मात्र नहीं है।  परंतु हाँ, हम इसे भी सहज स्वीकार करते हैं  कि हमारे साथ-साथ तुम्हारे संसार में और भी रिश्ते हैं  जिन्हें तुम चाहते हो,  जिन्होंने हमारी अनुपस्थिति में तुम्हारा साथ दिया है।  अगर आज तुम यहाँ हमारे साथ इतने प्रेम से जीवन जी रहे हो,  ...

वो थीं...

मैं बहुत ही अजीब सी स्थिति में खुदको पा रही हूँ, कभी एकदम शांत कभी अशांत कभी रोने का मन कर रहा है पर अन्दर से इतनी शांति लग रही है कि रोना नहीं आ रहा, कभी लग रहा है वो यही हैं साथ, कही नहीं गयी कभी लग रहा है, मैं शायद उन्हें आज आखरी बार हूँ देख रही, उनके बच्चों को सोच कर सबसे ज़्यादा मैं खुदको दुखी पा रही हूँ, ईश्वर उन्हें शक्ति दे, यही मना रही हूँ नहीं रुकती दुनिया किसीके जाने से, यह भली भांति जानती हूँ पर वक्त मानो थम सा गया है, ऐसी स्थिति में खुदको पा रही हूँ.. बैठे बैठे जब अजीब सी आवाज़े कानों में पड़ी तो मानो दिल सहम सा गया.. धड़कनें तेज़ हो गयी और मैं एकदम कही ठहर सी गयी सुध बुध का कोई पता नहीं.. आधी चीज़ें मैं जानती हूँ सिर्फ़ मेरे मन में हैं, सिर्फ काल्पनिक हैं, पर खुदको बाहर नहीं उससे पा रही हूँ.. ठीक हो जाऊंगी थोड़े समय में विश्वास है, पर उनकी यादें करेंगी परेशान अब क्योंकि उन्हें हमेशा के लिए खो दिया है... जब मैंने पूछा कि यही समय हुआ ऐसा, की उनकी तबीयत हुई खराब अचानक से, और तोड़ दिया उन्होनें दम, क्यों इन्हीं 10 दिनों में घटित हुई ऐसी घटनाएं, तो ख्याल आया, कि अभी उनसे आखरी ...